बिहार के भागलपुर में दूसरी बार गिरा निर्माणाधीन पुल
बिहार के भागलपुर जिले में में बड़ा हादसा हुआ है। गंगा नदी के ऊपर बन रहा पुल रविवार को गिर गया।
अगुवानी-सुल्तानगंज रोड पर गंगा नदी के ऊपर पुल बनाया जा रहा है। रविवार की शाम करीब 7 बजे अचानक पुल गिर गया। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त काम बंद हो चुका था। इस वजह से पुल पर कोई मजदूर नहीं था।
