नवम्बर 8, 2026

पी उपाध्याय, आईएनएएस ने नौसेना आयुध महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

पी उपाध्याय, आईएएनएस ने 31 मई, 2023 को सेवानिवृत्त हुए केएससी अय्यर से आईएचक्यू रक्षा मंत्रालय (नौसेना) में नौसेना आयुध महानिदेशक (डीजीओएनए) के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

उपाध्याय भारतीय नौसेना आयुध सेवा के 1987 बैच के हैं। वह 12 जुलाई, 1989 को भारतीय नौसेना के नौसेना आयुध संगठन में शामिल हुए। वह एसजीएसआईटीएस, इंदौर से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। उन्होंने 1988 में ‘डिजिटल टेकनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन’ में विशेषज्ञता के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में देवी अहिल्या विश्वविद्यलाय से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की और 1995 में ‘गाइडेड मिसाइल’ में विशेषज्ञता के साथ पुणे विश्वविद्यालय से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। 34 वर्षों की अवधि में उन्होंने एनएडी (विशाखापत्तनम), एनएडी (करंजा), एनएडी (ट्रांबे), एनएडी (अल्वे) और आईएचक्यू रक्षा मंत्रालय (एन) में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। वह एनडीसी-53 के नौसेना के नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। ऑफिसर युद्ध सामग्री के निपटान पर व्यापक ज्ञान के अतिरिक्त मिसाइल और टॉरपीडो रखरखाव में माहिर है।

उन्होंने 1 जून, 2023 को नौसेना आयुध के महानिदेशक का पदभार संभाला।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.