मार्च 8, 2026

प्रधानमंत्री ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 20 मई 2023 को जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

अनावरण समारोह के दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों में प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार और सांसद महामहिम नकातानी जेन, हिरोशिमा शहर के मेयर कासुमी मत्सुई; हिरोशिमा सिटी असेम्‍बली के अध्यक्ष ततसुनोरी मोतानी, हिरोशिमा के सांसद और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, भारतीय समुदाय के सदस्य और जापान में महात्मा गांधी के अनुयायी शामिल थे।

19 से 21 मई तक होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन के संबंध में प्रधानमंत्री की जापान यात्रा के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा भारत और जापान के बीच दोस्ती और सद्भावना के प्रतीक के रूप में हिरोशिमा शहर को भेंट की गई है।

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित राम वनजी सुतार ने 42 इंच लंबी कांस्य प्रतिमा को तैयार किया है। मोतोयासु नदी से सटा यह स्थल प्रतिष्ठित ए-बम डोम के करीब है, जिसे देखने के लिए रोजाना हजारों स्थानीय लोग और पर्यटक समान रूप से आते हैं।

इस स्थान को शांति और अहिंसा के लिए एकजुटता के प्रतीक के रूप में चुना गया है। महात्मा गांधी ने अपना जीवन शांति और अहिंसा के लिए समर्पित कर दिया। यह स्थान वास्तव में गांधीजी के सिद्धांतों और जीवन के साथ प्रतिध्वनित होता है, जो दुनिया और नेताओं को प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading