मार्च 7, 2026

अनुराग ठाकुर ने शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ‘हमीर संगम’ महोत्सव में छात्रों को किया सम्बोधित; नशे की लत से दूर रहने का किया आह्वान

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं को नशे की लत के ख़तरों के प्रति आगाह किया और आह्वान किया की वे दूसरे साथियों को भी इस घातक लत से बचने के लिए प्रेरित करें । अनुराग ठाकुर शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में हमीर संगम महोत्सव में छात्रों को संबोधित कर रहे थे । हमीरपुर वेलफ़ेयर असोसिएशन द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डॉ सिकंदर कुमार, अर्जुन पुरस्कार विजेता वेट लिफ्टर विकास ठाकुर सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

अपने संबोधन में मंत्री महोदय ने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए और चैंपियन ओलंपिक खिलाड़ी पैदा करने के लिए हमीरपुर में एक सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का निर्माण किया जाएगा और यह केंद्र अगले दो वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा ।

उन्होंने विश्विद्यालय में एक IT Enabled Service Centre की स्थापना के लिए केंद्र की तरफ से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।

अनुराग ठाकुर ने युवाओं से आज़ादी के अमृत काल में प्रधान मंत्री मोदी द्वारा दिये गये पाँच प्रण में से किसी भी एक प्रण के प्रति अपना जीवन समर्पित करने का आह्वान किया ताकि अगले 25 वर्षों में आज़ादी के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत दुनिया का अग्रणी राष्ट्र बनकर उभरे ।

कार्यक्रम में मंत्री महोदय ने विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया |

कार्यक्रम में छात्रों ने हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की अद्भुत छठा बिखेरते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया |

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading