अप्रैल 29, 2026

भारतीय नौसेना के जहाजों का सिहानोकविले, कंबोडिया का दौरा

भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली और सतपुड़ा, रियर एडमिरल गुरचरण सिंह, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट की कमान में, 14 मई 2023 को सिहानोकविले, कंबोडिया से रवाना हुए। तीन दिवसीय पोर्ट कॉल ने भारत के सौहार्दपूर्ण संबंधों और कंबोडिया साम्राज्य के साथ तेजी से बढ़ते सहयोग को प्रदर्शित किया।

रक्षा मंत्रालय और रॉयल कंबोडियन सशस्त्र बलों के वरिष्ठ गणमान्यों के साथ बातचीत के अलावा, दोनों नौसेनाओं के कार्मिक पेशेवर, क्रॉस डेक यात्राओं और मैत्रीपूर्ण खेलों के आदान-प्रदान की एक विस्तृत श्रृंखला में शामिल हुए।

मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) और अग्निशमन पर प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए गए। जहाज आगंतुकों और कंबोडिया में भारतीय प्रवासी सदस्यों के लिए भी खुला था और इन्हें दोनों जहाजों का दौरा भी करवाया गया था।

सफल पोर्ट कॉल ने आपसी समझ को बढ़ाया है और दोनों नौसेनाओं के बीच दोस्ती के बंधन को मजबूत किया है।

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading