मार्च 13, 2026

भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र शक्ति -2023’ का आयोजन

भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास समुद्र शक्ति का चौथा संस्करण 14 से 19 मई 2023 तक आयोजित होना निर्धारित है। इस अभ्यास सत्र में भाग लेने के लिए आईएनएस कवारत्ती इंडोनेशिया के बाटम पहुंच गया है। कवारत्ती स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एएसडब्ल्यू लड़ाकू जलपोत है। अभ्यास समुद्र शक्ति -2023 में भारतीय नौसेना का एक डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान और चेतक हेलीकॉप्टर भी भाग ले रहे हैं। इंडोनेशियाई नौसेना का प्रतिनिधित्व केआरआई सुल्तान इस्कंदर मुदा, सीएन 235 मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट और एएस565 पैंथर हेलीकॉप्टर द्वारा किया जा रहा है।

अभ्यास समुद्र शक्ति का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता, जुड़ाव और आपसी सहयोग का विस्तार बढ़ाना है।

इस अभ्यास के हार्बर चरण में एक-दूसरे के युद्धपोत का दौरा, पेशेवर विचार-विमर्श, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान करना और खेल संबंधी गतिविधियां आयोजित होना शामिल है।

समुद्री चरण के दौरान हथियारों से फायरिंग, हेलीकॉप्टर संचालन, पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास और वायु रक्षा अभ्यास तथा जलपोत संचालन की गतिविधियों को संचालित करने की योजना बनाई गई है।

अभ्यास समुद्र शक्ति -2023 दोनों नौसेनाओं के बीच उच्च स्तर की पारस्परिकता और समुद्री क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के प्रति आपसी साझा वचनबद्धता को प्रदर्शित करेगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading