अप्रैल 27, 2026

12 मई को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 के.वी चम्बाघाट फीडर की मुरम्मत के दृष्टिगत 12 मई, 2023 को फीडर से संचालित विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल सोलन के वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 12 मई, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक चम्बााघाट, बावरा मार्ग, सूर्य किरण, ब्लेसिंग हेल्थ केयर के आस-पास का औद्योगिक क्षेत्र, बसाल मार्ग, बसाल, हाउसिंग बोर्ड बसाल, कथार, गुगाघाट, जरश, धरोट, शलुमणा, आंजी, डांगरी, गारा, चम्बाघाट स्थित हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग का परिधि गृह तथा आस-पास के क्षेत्रों मे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने अथवा किसी अन्य परिस्थिति में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है।

उन्होंने इस अवधि में सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading