जून 26, 2026

प्रधानमंत्री ने महाराणा प्रताप को उनकी जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराणा प्रताप को साहस, शौर्य और गौरव का प्रतीक बताया है। महाराणा प्रताप को उनकी जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए , प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन मातृभूमि की सेवा करने के लिए समर्पित कर दिया और उनका जीवन पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया :

“साहस, शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया, जो देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading