अप्रैल 29, 2026

ग्राम पंचायत जाडली में प्राकृतिक खेती एवं पशुपालन प्रबन्धन विषय पर जागरूकता अभियान आयोजित

उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने आज सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जाडली में एकीकृत जलागम प्रबन्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती एवं पशुपालन प्रबन्धन जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया। यह जागरूकता अभियान कृषि, पशुपालन एवं श्रम विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।


कृतिका कुलहरी ने इस अवसर पर कहा कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक खेती के संचालन के लिए जागरूक बनाना है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि प्राकृतिक खेती को अपनाएं। प्राकृतिक खेती रसायन मुक्त खेती है। इसके माध्यम से किसानों की आय में आशातीत वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना’ के तहत सोलन जिला की सभी 240 ग्राम पंचायतों में 11063 किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। जिला में 9076 किसान लगभग 848 हैक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती शुरू करने से पूर्व रासायनिक खाद व कीटनाशक का प्रयोग न करें। इसके लिए घर पर ही घरेलू खाद व कीटनाशक दवाईयों के प्रयोग के लिए जीवामृत, बीजामृत, अग्निअस्त्र, केंचुआ खाद, गोबर खाद इत्यादि का उपयोग करें।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, कृषि, पशुपालन एवं श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading