सितम्बर 20, 2026

मुख्यमंत्री ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार देर सायं मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि देश ने राजनीति के महान व्यक्त्वि को खो दिया है। प्रकाश सिंह बादल ने सात दशकों में देश की राजनीति के इतिहास में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि वे एक विशिष्ट राजनेता थे, जो पंजाब में तनाव के दौर में भी राष्ट्र को एकजुट करने और सहयोग बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील रहे। उन्होंने मात्र 20 वर्ष की उम्र में सरपंच के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब की हरित क्रांति में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई और वे किसानों के सच्चे हितैषी थे।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रकाश सिंह बादल पंजाब के राजनीतिक क्षेत्र में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व थे। वह एक तेज़-तर्रार जन नेता थे, जिन्होंने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बंटवारे के समय से ही उन्होंने भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए और पंजाबियत की सच्ची भावना को सदैव बनाए रखा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading