अप्रैल 24, 2026

केंद्रीय खेल मंत्री मणिपुर में आयोजित होने वाले राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रियों के ‘चिंतन शिविर’ की अध्यक्षता करेंगे

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री (एमवाईएएस) अनुराग सिंह ठाकुर 24- 25 अप्रैल को मणिपुर के इंफाल में राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रियों के दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ की अध्यक्षता करेंगे।

इस अनोखे दो दिवसीय चिंतन शिविर में विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और युवा कार्यक्रम मंत्रालय से 100 से अधिक आमंत्रित लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है। इस शिविर के दौरान प्रतिभागी स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण और भारत को विश्व की सबसे बड़ी खेल शक्तियों में से एक बनाने के संबंध में अपने विचार सामने रखेंगे। इसके अलावा व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों की दिशा में काम करने यानी विभिन्न राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में युवाओं को शामिल कर उनके व्यक्तित्व का विकास करने पर भी चर्चाएं की जाएंगी।

इससे पहले जून, 2022 में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गुजरात के केवडिया में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। इस सम्मेलन के दौरान राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने खेलों को आगे बढ़ाने के तरीकों व योजनाओं पर चर्चा की थी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading