मार्च 14, 2026

राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने चार दिवसीय प्रवास पर आज शिमला पहुंची। मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राष्ट्रपति के दौरे के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, आरट्रैक से लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. संधू, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कंुडू, सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा तथा प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading