नवम्बर 8, 2026

अग्निवीर और अन्य श्रेणियों की सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन प्रवेश परीक्षा शुरू

रक्षा मंत्रालय ने अग्निवीर, जूनियर कमीशन अधिकारी तथा अन्य श्रेणियों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। जिसके तहत अभ्यर्थी अब कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम देंगे। कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस के लिए देशभर में 176 स्थानों में 375 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा 17 अप्रैल से 26 अप्रैल 2023 तक जारी रहेगी।

शिक्षा मंत्रालय के अधीन मिनी रत्न कंपनी एजुकेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की सहायता से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत तेजी से डिजिटल हो रहा है। भारत में डिजिटलाइजेशन की बढ़ती गति, स्मार्टफोन और इंटरनेट के उपयोग से युवाओं को अब शारीरिक रुप से परीक्षा देने के लिए लंबी दूरी तय करने के बजाय ऑनलाइन परीक्षा देने का अधिकार मिला है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार बदली हुई कार्यप्रणाली एक पारदर्शी प्रक्रिया है। यह चयन के दौरान संज्ञानात्मक पहलू पर अधिक ध्यान सुनिश्चित करेगी।

नई भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में, सभी उम्मीदवार जिन्होंने www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन किया है, वे ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा से गुजरेंगे। दूसरे चरण में चयनित अभ्यार्थियो का शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण और शारीरिक माप परीक्षण होगा। जिसकी शुरूआत जून 2023 में होगी। अंत में तीसरे चरण में चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद, सफल उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची घोषित की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.