नवम्बर 8, 2026

एक्सरसाइज कोप इंडिया 2023

एक्सरसाइज कोप इंडिया 2023 के अगले चरण की शुरुआत 13 अप्रैल 2023 वायु सेना स्टेशन, कलाईकुंडा में होगी। अभ्यास के इस चरण में अमेरिकी वायुसेना (यूएसएएफ) के बी1बी बमवर्षक हिस्सा लेंगे और इसके बाद यूएसएएफ के एफ-15 लड़ाकू विमान भी इस अभ्यास में शामिल होंगे। इसमें भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एसयू-30 एमकेआई, राफेल, तेजस और जगुआर लड़ाकू विमान शामिल होंगे। इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के हवाई रिफ्यूलर, हवाई चेतावनी एवं नियंत्रण प्रणाली और हवाई प्रारंभिक चेतावनी एवं नियंत्रण विमान अपना समर्थन प्रदान करेंगे। यह अभ्यास 24 अप्रैल 2023 को समाप्त होगा।

एक्स कोप-इंडिया -23 की वायु गतिशीलता घटक की तरह ही यह चरण भी दोनों वायु सेनाओं के बीच पेशेवर संबंधों को बढ़ावा देने में सहायता प्रदान करेगा और अपने बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करेगा। जापानी वायु आत्मरक्षा बल कर्मी इस अभ्यास का निरीक्षण करेंगे और इसमें शामिल होने वाली दोनों वायु सेनाओं के साथ बातचीत करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.