मार्च 7, 2026

ट्राई ने सेवा की गुणवत्ता पर विनियम की समीक्षा के लिए टिप्पणियां प्रस्तुत करने की तिथि बढ़ाई

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने 24-02-2023 को सेवागुणवत्ता (मीटरिंग और बिलिंग में सटीकता के लिए अभ्यास संहिता) विनियम, 2023 की समीक्षा पर प्रारूप विनियम तथा इस विनियम के लिए प्रारूप दिशानिर्देश जारी किए थे। इस पर हितधारकों द्वारा टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 07-04-2023 थी।

टिप्पणियां प्रस्तुत करने के लिए समय बढ़ाने के संबंध में हितधारक और उद्योग संघ से प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए प्रारूप नियमों तथा इस विनियमन के प्रारूप दिशानिर्देशों पर टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को 3 सप्ताह यानी 01 मई 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

टिप्पणियां इलेक्ट्रॉनिक रूप में हो तो अच्छा, तेजपाल सिंह, सलाहकार (QoS-I),ट्राई को ईमेल: adv-qos1@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं। किसी भी स्पष्टीकरण के लिए तेजपालसिंह, सलाहकार (QoS-I),ट्राई से ईमेल: adv-qos1@trai.gov.in या टेलीफोन नंबर +91-11-2323-3602 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading