जून 19, 2026

उप निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता लागू

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जि़ला की उन सभी ग्राम पंचायतों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जहां उप चुनाव आयोजित होना है। यहां जानकारी जि़ला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने दी।
कृतिका कुलहरी ने कहा कि इस सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। आदर्श आचार संहिता प्रथम अप्रैल, 2023 से चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक लागू रहेगी।
उन्होंने कहा कि जि़ला के कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत धुन्धन, कोटली, बखालग, डुमैहर तथा समोग, कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मही, धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल, सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत काबाकलां तथा नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मलहैनी, कोईडी एवं बधोखरी में पंचायती राज संस्थाओं के लिए उप चुनाव आयोजित किया जाना है।
उन्होंने जि़ला के सभी उप मण्डलाधिकारियों, तहसीलदारों और खण्ड विकास अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading