नवम्बर 9, 2026

रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और रोमानिया की रक्षा सचिव सिमोना कोजोकारू ने द्विपक्षीय बातचीत की

रक्षा सचिव, गिरिधर अरमाने और रोमानिया की रक्षा सचिव, रक्षा नीति, योजना और अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग की प्रमुख, सिमोना कोजोकारू ने 28 मार्च, 2023 को नई दिल्ली में रक्षा सहयोग पर एक द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान सैन्य सहयोग, सैन्य प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम, रक्षा सह-विकास और सह-उत्पादन और क्षमता निर्माण जैसे विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की गई।

दोनों देशों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और गति देते हुए रक्षा सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर अपने दृष्टिकोण साझा किए और रक्षा के सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.