मार्च 13, 2026

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस अधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया

कांग्रेस पार्टी में निरंतर बढ़ रहा ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कद
सशक्त नेतृत्व कौशल और निर्णय लेने की क्षमता के परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहचान सम्पूर्ण राष्ट्र में एक दूरदर्शी नेता के रूप में भी स्थापित हुई है। उनके व्यक्तित्व और संगठन कौशल को प्रशासनिक तथा राजनीतिक दायरों में भी सराहा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। हिमाचल प्रदेश के किसी भी कांग्रेस नेता के लिए इस अधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करना गौरवपूर्ण है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में आज यह पहली बार हुआ कि हिमाचल प्रदेश के किसी कांग्रेस नेता ने इसमें प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कद कांग्रेस पार्टी में निरंतर बढ़ा है। कांग्रेस आलाकमान ने उन पर हमेशा ही विश्वास जताया है। बात चाहे प्रदेश में पार्टी के नेतृत्व की हो या सरकार के गठन की। आलाकमान ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नेतृत्व क्षमता को हमेशा ही सराहा है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच के कारण कांग्रेस आलाकमान की नज़र में हिमाचल कांग्रेस की प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading