अप्रैल 22, 2026

भारत और श्रीलंका के रक्षा सचिवों ने नई दिल्ली में आयोजित सातवीं वार्षिक रक्षा वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की, अधिक जटिल द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास पर समझौता

भारत और श्रीलंका के बीच सातवीं वार्षिक रक्षा वार्ता बैठक 23 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमने और श्रीलंका के रक्षा सचिव जनरल कमल गुणरत्ने ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच चल रहे रक्षा सहयोग की समीक्षा की गई और दोनों देशों में हो रहे द्विपक्षीय सैन्य अभ्यासों की जटिलता को बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण के मामले में एक दूसरे के अनुभव और क्षमताओं को अधिकतम करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

रक्षा सचिव गिरिधर अरमने ने इस उपयोगी बातचीत के लिए जनरल कमल गुणरत्ने और उनके प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। अरमने ने कहा कि भारत इस वार्ता में बनी आपसी समझ के आधार पर भविष्य में भी श्रीलंका के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PIC1G696.JPG
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/pic33E5E.JPG

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय, सेवा मुख्यालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे। श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल में श्रीलंका वायु सेना के कमांडर एयर मार्शल एसके पथिराना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

यह वार्षिक रक्षा संवाद दोनों देशों के बीच सर्वोच्च संस्थागत संवाद है। भारत और श्रीलंका के सशस्त्र बलों के बीच भविष्य के संबंधों के दौरान इस बातचीत का विशेष महत्व है। दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है और दोनों देशों के बीच बढ़ता जुड़ाव द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य के लिए एक सकारात्मक पहलू है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading