सितम्बर 21, 2026

ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन और सीमेंट कंपनी प्रबंधन विवाद का सर्वमान्य समाधान

प्रदेश हित की चिंता और सभी को साथ लेकर चलने के मुख्यमंत्री के हुनर की सभी कर रहे हैं सराहना

ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन और सीमेंट कंपनी प्रबंधन के बीच विवाद का सफलतापूर्वक समाधान सुनिश्चित कर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फिर साबित किया है कि मुश्किल राहें कभी उनके कदमों को रोक नहीं सकतीं।

युवा अवस्था से ही संगठन कौशल का हुनर रखने वाले ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पेचीदा परिस्थितियों में भी समस्याओं का समाधान करने में माहिर हैं। उन्होंने यह भी साबित किया है कि प्रदेश की बागडोर सुरक्षित एवं मजबूत नेतृत्व के हाथों में है।

11 दिसंबर, 2022 को प्रदेश की सत्ता की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सदैव ही नायक की भूमिका में नजर आए। बात समाज के कमजोर वर्गों एवं जरूरतमंद लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने की हो या मामला प्रदेश की आर्थिक सेहत को सुधारने का, मुख्यमंत्री ने हमेशा ही नई मिसाल कायम की।

मुख्यमंत्री सभी के कल्याण और हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन और सीमेंट कंपनी प्रबंधन के बीच विवाद का समाधान सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यक्तिगत रूप से भी निरंतर प्रयासरत रहे।

वह इस बात से भलीभांति परिचित थे कि इस विवाद के कारण प्रदेश के हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अपनी आजीविका अर्जन के लिए इन दोनों सीमेंट संयंत्रों पर निर्भर हैं, उनके हितों की रक्षा सरकार के लिए सर्वोपरि है। साथ ही, प्रदेश में औद्योगिक और निजी निर्माण गतिविधियों भी प्रभावित न हों, यह भी सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण था। मुख्यमंत्री के सर्वमान्य हल के सकारात्मक प्रयासों से ही इस विवाद का समाधान हुआ।

इस विवाद के सुलझने से सीमेंट कंपनी में काम करने वाले और ट्रक ऑपरेटर्ज से जुड़े परिवारों ने भी राहत की सांस ली है। लगभग दो महीनों से बंद पड़ी गतिविधियों के पुनः संचालन से क्षेत्र के हजारों परिवार लाभान्वित होंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading