सुलझ गया सीमेंट फैक्ट्री विवाद, मालभाड़ा हुआ तय, कल से खुल जाएंगे सीमेंट प्लांट
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ट्रक ऑपरेटर्स के साथ बैठक की जिसमें पिछले 65 दिनों चला आ रहा सीमेंट फैक्ट्री विवाद सुलझ गया। मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि मल्टी एक्सेल ट्रक का भाड़ा ₹9.30 प्रति क्विंटल तय हुआ है एवं सिंगल एक्सेल ट्रक का भाड़ा ₹10.30 प्रति क्विंटल तय हुआ है ।