मार्च 10, 2026

लड़ाकू विमान तेजस सिंगापुर एयर शो-2022 में भाग लेगा

भारतीय वायु सेना की एक 44 सदस्‍यीय टुकड़ी ‘सिंगापुर एयर शो- 2022‘ में भाग लेने के लिए आज सिंगापुर के चांगी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। इस एयर शो का आयोजन 15 से 18 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा। सिंगापुर एयर शो एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है जो वैश्विक उड्डयन उद्योग को अपने उत्‍पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच उपलब्‍ध कराता है।

भारतीय वायु सेना विश्‍वभर के प्रतिभागियों के साथ स्‍वदेशी तेजस एमके-1 एसी प्रस्‍तुत करेगी। तेजस विमान अपनी उत्‍कृष्‍ट हैंडलिंग विशेषताओं तथा गतिशीलता को प्रदर्शित करते हुए नीची ऊंचाई के ऐरोबैटिक्‍स को प्रदर्शित करते हुए दर्शकों को मंत्र मुग्‍ध कर देगा। एयर शो में भारतीय वायु सेना की प्रतिभागिता भारत को तेजस विमान को प्रदर्शित करने तथा आरएसएएफ (रॉयल सिंगापुर एयर फोर्स) तथा अन्‍य प्रतिभागी टुकडि़यों के साथ परस्‍पर संपर्क करने का अवसर प्रदान करती है।

इससे पूर्व, भारतीय वायु सेना ने स्‍वदेशी विमानों को प्रदर्शित करने तथा एरोबैटिक्‍स टीमों का निर्माण करने के लिए मलेशिया में एलआईएमए-2019 तथा दुबई एयर शो-2021 जैसे समान प्रकार के एयर शो में भाग लिया था।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading