मार्च 9, 2026

स्वराज धारावाहिक डीडी नेशनल पर बिन्ज वॉच मोड में प्रसारित होगा

डीडी नेशनल 11 फरवरी 2023 से दोपहर एक बजे से शनिवार और रविवार को ‘स्वराज’ धारावाहिक का प्रसारण बिन्ज वॉच मोड में करेगा।

एपिसोडसंख्यामुख्य पात्र/घटना/स्थानकाल प्रसारण की तिथि
1 to 3 वास्को द गामाविजय नगररानी अब्बक्का  1498 – 24 दिसम्बर, 1524 1336 – 1646 1525 – 1570 11.02.2023
4 to 6 शिवप्पा नाइकशिवाजीकान्होजी आंग्रे 1645 – 16601674 – 3 अप्रैल 1680 1689 – 1729 12.02.2023
7 to 9 बाजी रावचिमाजी अप्पाईआईसी – फ्रेंच17 अप्रैल 1720 – 28 अप्रैल 1740 1707 – 1740 1664 – 1794 18.02.2023
10 to 12ईआईसी –ब्रिटिशमार्तण्ड वर्माप्लासी का युद्ध 1600 – 1 जून 1874 1706 – 7 जुलाई 1758 23 जून 1757 19.02.2023
13 to 15 पुली थेवररानी वेलु नचियारवीरपांडिया कट्टाबोमन1715 – 1767 3 जनवरी 1730 – 25 दिसम्बर 1716 1760 – 16 दिसम्बर 1799 25.02.2023
16 to 18 पजहस्सी राजासन्यासी आंदोलनबख्शी जगबंधु पाइका नेतागण1774 – 30 नवम्बर 1805 1770 मई 1817 – दिसम्बर 1818 26.02.2023
19 to 21 वजीर अलीवेलु थंपी दलवातिलका मांझी19 अप्रैल 1780 – 15 मई 1817 1802 – 17 जुलाई 1835 29 दिसम्बर 1856 – 13 अगस्त 1891 04.03.2023
22 to 24 हाथरस विद्रोह (राजा दयाराम)यू तिरोत सिंहसिद्धो कानो मुर्मू 1818 1802-17 जुलाई 1835 1855-56 05.03.2023

प्रसारण का कार्यक्रम इस प्रकार है:

‘स्वराज – भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’, 75-एपिसोड का एक मेगा शो है, जो 15वीं शताब्दी, जब वास्को-द-गामा भारत में उतरा था, से भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। यह धारावाहिक स्वतंत्रता संग्राम के अपेक्षाकृत कम ज्ञात नायकों के जीवन और बलिदान को दर्शाने वाले भारतीय इतिहास के कई पहलुओं को चित्रित करता है।

स्वराज धारावाहिक का शुभारंभ 5 अगस्त, 2022 को केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा केन्द्रीय सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन की उपस्थिति में किया गया था। इस धारावाहिक का प्रसारण 14 अगस्त 2022 को डीडी नेशनल पर हिंदी में और उसके बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय नेटवर्क पर नौ क्षेत्रीय भाषाओं (तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, बंगाली, ओड़िया और असमिया) में शुरू हुआ। हिंदी में स्वराज धारावाहिक का हर नया एपिसोड रविवार को डीडी नेशनल पर सुबह 9 बजे तथा रात 9 बजे प्रसारित किया जा रहा है और मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार को दोपहर 1 बजे और शनिवार को रात 9 बजे दोबारा प्रसारित किया जाता है। इसका ऑडियो संस्करण शनिवार को सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो नेटवर्क पर प्रसारित किया जाता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading