मार्च 8, 2026

नेहरु युवा केंद्र शिमला ने किया ग्राम पंचायत गुम्मा में श्रमदान शिविर का आयोजन 

नेहरु युवा केंद्र शिमला द्वारा दिनांक 27 से 29 जनवरी को ग्राम पंचायत गुम्मा में श्रमदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर के लोगो की समस्याओं को जान कर समुदाय के कल्याण के लिए कार्य करना और सामुदायिक संपति के रख रखाव के लिए लोगो जागरूक करना है।

नेहरू युवा केंद्र शिमला की ज़िला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत गुम्मा के काटली नाला व धार मोड़ में सड़क और दुकान के समीप नेहरु युवा केन्द्र, शिमला के सौजन्य से कूड़ेदानों का निर्माण किया गया। जिससे आस पास का कूड़ा उन कूड़ेदानों में डाला जाए और आस पास सफाई रहे। इस श्रमदान शिविर में लगभग 50 लोगो ने कार्य किया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading