मुख्यमंत्री से गिरिपार अनुसुचित जाति अधिकार संरक्षण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से 28-01-2023 को गिरिपार अनुसुचित जाति अधिकार संरक्षण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
समिति के अध्यक्ष अनिल नगेट ने उनकी विभिन्न मांगों और अन्य मुद्दों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री ने उनकी जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

