राष्ट्रपति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज 23 जनवरी, 2023 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, जिसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में नेताजी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।
