मार्च 8, 2026

मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जन संपर्क संजय अवस्थी ने कार्यभार संभाला

मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जन संपर्क विभाग संजय अवस्थी ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों, प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित अन्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि विभाग का सुदृढ़ीकरण उनका ध्येय है और प्रदेश सरकार की नीतियों को प्रभावशाली तरीके से जन-जन तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading