मार्च 10, 2026

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पूर्व मंत्री एवं मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पूर्व मंत्री एवं मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पठानिया ने कहा कि वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे जिसके चलते शनिवार सांय को उन्होंने अंतिम सांस ली। पठानिया ने कहा कि मनसा राम एक प्रखर वक्ता थे तथा सीधे तौर पर गरीबों, असहायों तथा समाज में पिछड़े तपकों से जुड़े नेता थे। उन्होंने कहा कि मनसा राम ने लंबे समय तक प्रदेश की सेवा की और अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। पठानिया ने कहा कि मनसा राम जिला मण्डी स्थित करसोग विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के एक सम्माननीय नेता थे।

कुलदीप सिंह पठानिया ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के सचिव ने भी पूर्व मंत्री एवं मुख्य संसदीय सचिव, मनसा राम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading