जून 22, 2026

ओपीएस कर्मचारियों का हक़: सुक्खू

सरकार ने पूरी की पहली गारंटी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट मीटिंग के बाद ने सचिवालय के बाहर एनपीएस कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओपीएस कर्मचारियों का हक है। कांग्रेस ने अपने वादे के मुताबिक ओपीएस बहाल कर दी है। उन्होंने कहा कि आज ही ओपीएस बहाली की अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी।
आज पहली कैबिनेट में सुक्खू सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोहड़ी पर हुई कैबिनेट ने ओपीएस बहाली को मंजूरी दे दी। इससे राज्य के 1.30 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बताया गया कि ओपीएस बहाल करने वाला हिमाचल चौथा राज्य बन गया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading