जून 17, 2026

हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रियों को विभागों का बटवारा

वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन, गृह, प्लानिंग, कार्मिक (पर्सनल ) विभाग और दूसरे विभाग (जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए) खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू देखेंगे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जल शक्ति, ट्रांसपोर्ट और भाषा कला एवं संस्कृति विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

हर्षवर्धन चौहान को उद्योग विभाग और विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण विभाग (PWD) का जिम्मा सौंपा है।

धनीराम शांडिल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट डिपार्टमेंट दिया गया है। वहीं चंद्र कुमार को कृषि और पशुपालन, हर्षवर्धन चौहान को उद्योग के अलावा पार्लियामेंट्री अफेयर व आयुष, जगत सिंह नेगी को राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास विभाग दिया गया।

रोहित ठाकुर को उच्च व प्रारंभिक शिक्षा तकनीकी शिक्षा, अनिरुद्ध सिंह को पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास विभाग और विक्रमादित्य सिंह को PWD के अलावा यूथ सर्विस और खेल विभाग सौंपा गया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading