मार्च 15, 2026

बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में रिकाॅर्ड समय में विद्युत और पानी की आपूर्ति बहाल

बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में रिकाॅर्ड समय में विद्युत और पानी की आपूर्ति बहाल की गई

मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि इस वर्ष सर्दी के मौसम में रिकाॅर्ड बर्फबारी के बावजूद, राज्य सरकार ने इससे प्रभावित क्षेत्रों में रिकाॅर्ड समय में विद्युत और पानी की आपूर्ति बहाल की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों की सभी प्रमुख सड़कों को वाहनों के सुचारू परिचालन के लिए बहाल कर दिया गया है और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संपर्क मार्ग खोलने के हर संभव प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वाहनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में मशीनरी और लोग तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए सुबह के समय बर्फीले क्षेत्रों में अपने वाहन सावधानी से चलाने का परामर्श दिया गया है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading