नहीं रहीं प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन
अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट पोस्ट किया, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।”
