मार्च 10, 2026

दस गारंटियों और अन्य चुनावी वायदों को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज जारी एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदरसिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कांग्रेस पार्टी की दस गारंटियों और अन्य चुनावी वायदों को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेसके वायदांे के अनुरूप राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना शीघ्रबहाल करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के वित्त विभाग को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही पुरानी पेंशन योजना के संबंध मेंअंतिम प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए हैं ताकि कर्मचारियों के व्यापक हित में इस योजनाको अति शीघ्र लागू किया जा सके।प्रधान सलाहकार (मीडिया) ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कर्मचारी संघों और संगठनों के सुझावों पर भी विचार किया जा रहा है ताकि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की इच्छानुसार राज्य में एक स्वीकार्य पुरानी पेंशन योजना लागू कर सके। नरेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्प है और राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागूकर दी जाएगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading