मार्च 15, 2026

मुख्यमंत्री के 21 से 24 दिसम्बर तक के कार्यक्रम एवं विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी स्थगित

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आज नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव आने के पश्चात उनके 21 से 24 दिसम्बर, 2022 तक के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
नरेश चौहान ने कहा कि धर्मशाला में 21 दिसम्बर को आयोजित की जाने वाली ‘आभार रैली’ भी स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार धर्मशाला में 22 से 24 दिसम्बर तक आयोजित होने वाला विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की नई तिथियां शीघ्र निर्धारित की जाएंगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading