मार्च 16, 2026

एयर वॉरियर कॉर्पोरल अमर सिंह देवंदा ने ताइवान में आयोजित 24 घंटे की अल्ट्रा मैराथन दौड़ में छठा स्थान हासिल किया

ताइवान के सोचो विश्वविद्यालय में चीनी ताइपे एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा रनर्स द्वारा 2022 के लिए 24 घंटे की अल्ट्रा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। कॉर्पोरल अमर सिंह देवंदा ने इस दौड़ कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस अल्ट्रा मैराथन में 5 देशों के 21 पुरुषों और 10 महिलाओं सहित कुल 31 धावकों ने भाग लिया। अल्ट्रा मैराथन दौड़ 03 दिसंबर 2022 को 0900 बजे शुरू हुई और 04 दिसंबर 2022 को 0900 बजे संपन्न हुई। कॉर्पोरल अमर ने 204.47 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए इस दौड़ में छठा स्थान हासिल किया। उन्होंने प्रतियोगिता में 24 घंटे की समयावधि के दौरान स्टेडियम में 510 चक्कर (प्रत्येक चक्कर 400 मीटर का) लगाए।

इससे पहले, 03 जुलाई 2022 को बेंगलुरु में आयोजित की गई एशिया-ओशिनिया 24 घंटे की चैंपियनशिप के दौरान कॉर्पोरल अमर सिंह ने 257.618 किलोमीटर की दूरी तय की थी और इस तरह से एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उनके नेतृत्व वाली भारतीय टीम चैंपियनशिप में पहले स्थान पर रही।

भारतीय वायु सेना में पश्चिमी वायु कमान के कमांडिंग-इन-चीफ एयर ऑफिसर एयर मार्शल एस प्रभाकरन ने कॉर्पोरल अमर सिंह के उत्कृष्ट प्रयासों की अत्यधिक सराहना की और खेलों में उनकी विशेष उपलब्धि के लिए 08 दिसंबर 2022 को उन्हें मौके पर ही प्रशंसापत्र से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading