अप्रैल 29, 2026

माल रोड सोलन पर वाहनों की आवाजाही के सम्बन्ध में आदेश

ज़िला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुलहरी ने आमजन की सुविधा के दृष्टिगत माल रोड सोलन पर वाहनों की आवाजाही के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115 एवं 117 सहित अन्य अधिनियमों द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अनुरूप जारी किए गए हैं।
इन आदेशों के अनुसार दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन से पुराना बस अड्डा सोलन (माल रोड सोलन) तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही सांय 05.30 बजे से सांय 07.30 बजे तक प्रतिबन्धित रहेगी। प्रथम मार्च, 2023 से वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध का समय पूर्व की भांति सांय 05.30 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक किया जाएगा।
इस सम्बन्ध में अन्य शर्तें 27 जून, 2006 को जारी आदेशों के अनुरूप रहेंगी।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading