मार्च 16, 2026

नवंबर 2022 के दौरान सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,45,867 करोड़ रुपए रहा, साल-दर-साल 11% की रिकॉर्ड वृद्धि

लगातार नवें मासिक जीएसटी राजस्व ₹1.4 लाख करोड़ से अधिक रहा
माल के आयात से राजस्व 20% अधिक और घरेलू लेनदेन से राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 8% अधिक रहा

नवंबर 2022 के महीने में एकत्र किया गया सकल जीएसटी राजस्व 1,45,867 करोड़ रुपए रहा, जिसमें से सीजीएसटी 25,681 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 32,651 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 77,103 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 38,635 करोड़ रुपए सहित) और 10,433 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 817 करोड़ रुपए सहित) उपकर है।

सरकार ने आईजीएसटी से 33,997 करोड़ रुपए सीजीएसटी के लिए और 28,538 करोड़ रुपए एसजीएसटी के लिए तय किए हैं। नवंबर 2022 के महीने में नियमित निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 59678 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 61189 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, केंद्र ने नवंबर 2022 में राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को जीएसटी मुआवजे के रूप में 17,000 करोड़ रुपये भी जारी किए थे।

नवंबर 2022 के महीने का राजस्व पिछले साल इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 11% अधिक है, जो 1.31,526 करोड़ रुपये था। महीने के दौरान, माल के आयात से राजस्व 20% अधिक था और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 8% अधिक है।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। तालिका नवंबर 2021 की तुलना में नवंबर 2022 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी के राज्य-वार आंकड़े दिखाती है।

नवंबर 2022 के दौरान जीएसटी राजस्व में हुई राज्यवार प्रगतिः [1]

राज्यनवंबर-21नवंबर-22बढ़ोत्तरी
जम्मू-कश्मीर38343012%
हिमाचल प्रदेश762672-12%
पंजाब1,8451,669-10%
चंडीगढ़180175-3%
उत्तराखंड1,2631,2801%
हरियाणा6,0166,76913%
दिल्ली4,3874,5664%
राजस्थान3,6983,618-2%
उत्तर प्रदेश6,6367,2549%
बिहार1,0301,31728%
सिक्किम2072091%
अरुणाचल प्रदेश406255%
नगालैंड303411%
मणिपुर355042%
मिजोरम23243%
त्रिपुरा58603%
मेघालय1521626%
असम9921,0809%
पश्चिम बंगाल4,0834,3717%
झारखंड2,3372,5519%
ओडिशा4,1364,1621%
छत्तीसगढ़2,4542,4480%
मध्य प्रदेश2,8082,8903%
गुजरात9,5699,333-2%
दमन और दीव0067%
दादरा और नगर हवेली27030413%
महाराष्ट्र18,65621,61116%
कर्नाटक9,04810,23813%
गोवा518447-14%
लक्ष्यद्वीप20-79%
केरल2,1292,094-2%
तमिलनाडु7,7958,55110%
पुदुचेरी17220922%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह2423-7%
तेलांगना3,9314,2288%
आंध्र प्रदेश2,7503,13414%
लद्दाख1350273%
अन्य क्षेत्र9518493%
केंद्रीय अधिकार क्षेत्र180154-14%
कुल योग98,7081,06,4168%

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading