जून 24, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22-23 नवंबर को कंबोडिया की अपनी यात्रा के दौरान आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स प्लस बैठक एवं भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे

कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रीय रक्षा मंत्री समदेच पिचे सेना टीईए बान्ह के निमंत्रण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 नवंबर से 23 नवंबर, 2022 तक कंबोडिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स प्लस (एडीएमएम प्लस) के अध्यक्ष के रूप में कंबोडिया सिएम रीप, कंबोडिया में 9वीं वार्षिक बैठक की मेजबानी कर रहा है और रक्षा मंत्री 23 नवंबर, 2022 को इसको संबोधित करेंगे। वह कंबोडिया के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

भारत-आसियान संबंधों के 30 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत और कंबोडिया 22 नवंबर 2022 को राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में पहली भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक के दौरान भारत-आसियान साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलों की घोषणा करने की योजना है।

भारत 1992 में आसियान का संवाद भागीदार बना और 12 अक्टूबर, 2010 को वियतनाम के हनोई में एडीएमएम-प्लस का उद्घाटन किया गया। वर्ष 2017 से एडीएमएम-प्लस मंत्रियों की सालाना बैठक आसियान और प्लस देशों के बीच संवाद एवं सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए होती रही है। भारत और आसियान ने नवंबर 2022 में अपने संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ा दिया है।

एडीएमएम-प्लस बैठक और भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के अलावा रक्षा मंत्री भाग लेने वाले देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। वार्ता के दौरान राजनाथ सिंह रक्षा सहयोग मामलों पर एवं साझा तौर पर लाभप्रद संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading