अप्रैल 27, 2026

प्रदेश में आज 02.80 करोड़ रूपये की जब्ती एवं जुर्माने

निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग द्वारा आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई नाकेबंदी के दौरान 20 लाख 57 हजार रुपये जबकि आयकर विभाग द्वारा 48 लाख रूपये की नकदी तथा 49 लाख 81 हजार रूपये मूल्य का सोना व आभूषण आदि पकड़े गए ।
पुलिस विभाग द्वारा 11 लाख 14 हजार रूपये मूल्य की 2313 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा बीयर जबकि कर एवं आबकारी विभाग द्वारा एक करोड़ 50 लाख 67 हजार रूपये की 61540 लीटर शराब आदि जब्त की गई।
प्रदेश भर में सभी विभागों द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई के तहत आज दो करोड़ 80 लाख 58 हजार रूपये की जब्ती एवं जुर्माने किए गए हैं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading