मार्च 9, 2026

फ्रांसीसी नौसेना के जहाज एकोनिट की 28 अक्टूबर से 02 नवंबर, 2022 तक मुंबई यात्रा

फ्रांसीसी नौसेना के पांच ला फेयेट श्रेणी के युद्धपोतों में से एक एकोनिट 28 अक्टूबर से 02 नवंबर 2022 तक मुंबई की सद्भावना यात्रा पर था। जहाज के चालक दल ने भारतीय नौसेना के कर्मियों के साथ पेशेवर और सामाजिक बातचीत की। इस यात्रा का समापन भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े के युद्धपोत के साथ समुद्र में अभ्यास के साथ हुआ। इस फ्रिगेट ने इससे पहले 2015 में विशाखापत्तनम का दौरा किया था।

जहाज़ के कमांडिंग ऑफिसर, कमांडर ग्योन ने पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन से मुलाकात की और आपसी हित के मुद्दों पर उनके साथ बातचीत की।

बीते दशकों में भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संबंधी विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ा है। एफएनएस एकोनिट की मुंबई की वर्तमान यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग और उनकी बढ़ती हुई अंतःक्रियाशीलता का प्रतिबिंब है। क्षेत्र में शांति और स्थिरता का साझा हित होने के कारण दोनों नौसेनाएं उस लक्ष्य की दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading