मार्च 8, 2026

3 करोड़ 6 लाख 66 हज़ार रुपये का सोना जब्त

निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने आज बताया कि विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई नाकाबंदी के दौरान 8 लाख 11 हज़ार पांच सौ रुपये की नकदी जबकि लगभग 166535 रुपये मूल्य की 1095.800 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा बीयर जब्त की गई।
उन्होंने बताया कि आयकर विभाग द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान लगभग दो करोड़ 51 लाख 6 हज़ार 7 सौ रुपये की नकदी तथा 3 करोड़ 6 लाख 66 हज़ार 13 रुपये मूल्य का सोना/आभूषण जब्त किया है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा 1 करोड़ 23 लाख 48 हज़ार 329 रुपये मूल्य की 74298.234 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई।
अब तक विभिन्न विभागों द्वारा कुल 28 करोड़ 19 लाख 48 हज़ार 283 रुपये मूल्य की अवैध शराब, नकदी, नशीले पदार्थ आदि जब्त तथा जुर्माना लगाया गया है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading