एनएचपीसी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया
एनएचपीसी कर्मचारियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ शपथ दिलाई गई
इस अवसर पर आयोजित ‘एकता दौड़’ में कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया
भारत की प्रमुख पनबिजली कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने 31 अक्टूबर 2022 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर अपने कॉर्पोरेट कार्यालय और समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों, बिजली घरों, परियोजनाओं और इकाइयों में अपार देशभक्ति की भावना से ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया।

एनएचपीसी के निदेशक (वित्त) आर.पी. गोयल ने फरीदाबाद में एनएचपीसी के कॉर्पोरेट कार्यालय में एनएचपीसी के कर्मचारियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की शपथ दिलाई। जिसमें बड़ी संख्या में एनएचपीसी के कर्मचारियों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया।