मार्च 8, 2026

पुलिस द्वारा 5,80,500 रुपये मूल्य की चरस तथा 3,49,450 रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई

निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने आज बताया कि आगामी विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत लागू की गई आदर्श आचार संहिता के दौरान आज पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई नाकेबंदी के दौरान 31,80,800 रुपये की नकदी जबकि 6,16,832 रुपये मूल्य की 2108.360 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा बीयर जब्त की गई। पुलिस द्वारा 5,80,500 रुपये मूल्य की चरस तथा 3,49,450 रुपये मूल्य की हेरोइन भी जब्त की गई।
प्रवक्ता ने बताया कि आयकर विभाग द्वारा की गई नाकेबंदी के दौरान 16,00,000 रुपये की नकदी तथा 1,56,345 रूपये मूल्य का सोना जब्त किया है। उन्होंने बताया की राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा 12,05,605 रूपये मूल्य की 2046.175 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई।
उन्होंने बताया कि खन्न अधिनियम के अंतर्गत उद्योग विभाग द्वारा अबतक 148 अवैध खनन् के मामलों मे की गई कार्रवाई में 5,80,600 रूपये का जुर्माना/चालान किए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग ने भी अवैध खनन् के मामलों के अंतर्गत अबतक 342 मामलों में 19,34,600 रूपये का जुर्माना वसूला है।
अब तक विभिन्न विभागों द्वारा कुल 18,00,27,608 रुपये मूल्य की अवैध शराब, नकदी, नशीले पदार्थ आदि जब्त तथा जुर्माना लगाया गया है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading