मार्च 14, 2026

मतदान कर्मियों की दूसरी रेडमनाईजे़शन आयोजित

आज उपायुक्त कार्यालय सोलन में ज़िला के पांचो निर्वाचन क्षेत्रों 50-अर्की, 51-दून, 52-नालागढ़, 53-सोलन (अ.जा), 54-कसौली (अ.जा) के मतदान के दौरान तैनात कर्मियों की दूसरी यादृच्छिकीकरण (रेडमनाईजे़शन) की गई।
इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त 53-सोलन (अ.जा.) व 54-कसौली (अ.जा.) के सामान्य पर्यवेक्षक मिन्हाज आलम, 51-नालागढ़ व 52-दून के सामान्य पर्यवेक्षक के.महेश, 50-अर्की के सामान्य पर्यवेक्षक उदय नारायण दास तथा अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल की उपस्थिति में यादृच्छिकीकरण (रेडमनाईजे़शन) किया गया।
यादृच्छिकीकरण का कार्य ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया जिसमें सभी 579 मतदान केन्द्रों के लिए तैनात किए जाने वाले कर्मियों की विधानसभा सभा निर्वाचन क्षेत्रवार छंटनी की गई।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading