जून 17, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दिलाई शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज मिनी सचिवालय सोलन के सभागार में सहायक आयुक्त संजय कुमार स्वरूप ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।
उन्होंने इस अवसर पर सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित रखने एवं देशवासियों के मध्य यह संदेश प्रचारित करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर ए.एस.पी सोलन अजय राणा, डी.एस.पी सोलन मंगत राम तथा डी.एस.पी (एल.आर) भीष्म ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading