मार्च 8, 2026

आकांक्षा व्यवहारे ने खेलो इंडिया टूर्नामेंट में भारोत्तोलन के 40 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

महाराष्ट्र की भारोत्तोलक आकांक्षा व्यवहारारे ने 40 किग्रा वर्ग में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। भारोत्तोलक आकांक्षा, जो लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना का भी एक हिस्सा रही हैं, ने सभी 3 स्कोर – स्नैच, क्लीन और जर्क के साथ कुल योग में भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018KCW.jpg

यह उपलब्धि नोएडा, गाजियाबाद में चल रहे खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला भारोत्तोलन टूर्नामेंट फेज 2 के पहले दिन (शुक्रवार) को हासिल की गयी है।

आकांक्षा ने 60 किग्रा भार उठाकर अपने मौजूदा स्नैच राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर बनाया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 71 किग्रा रिकॉर्ड किया और इस प्रक्रिया में, कुल 131 किग्रा का भार दर्ज किया। उन्होंने 40 किग्रा युवा महिला वर्ग में भाग लिया था।

इस बीच, टोक्यो 2020 ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू उद्घाटन समारोह के पहले दिन उपस्थित थीं। खेलो इंडिया महिला लीग के महत्व के बारे में मीराबाई ने कहा, “लीग बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि कई लड़कियां भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह अवसर आने वाले भविष्य में सभी लड़कियों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।“

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002HGIG.jpg

“यह एक बड़ा मंच है, विशेष रूप से युवा पीढ़ी और भारोत्तोलकों की नई प्रतिस्पर्धिओं के लिए, जिन्होंने अभी शुरुआत की है। कई लड़कियां बहुत अच्छा कर रही हैं। राष्ट्रीय खेल 2022 की स्वर्ण पदक विजेता ने कहा, “यह भारत को आने वाले वर्षों में दिखाएगा कि भारोत्तोलन में राष्ट्र को कौन गौरवान्वित करता है।“

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003PUCX.jpg

मीराबाई ने इस साल की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया भारोत्तोलन टूर्नामेंट के पहले चरण में स्वर्ण पदक जीता था।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading