अप्रैल 27, 2026

दीपावली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीपावली की पूर्व संध्या पर अपने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा है, “दिवाली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रह रहे देश के सभी नागरिकों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

दिवाली खुशी और उल्लास का त्योहार है। दिवाली के दिन लोग अपने घरों में देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं और सभी की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

दिवाली का त्योहार आपसी सहयोग तथा सद्भाव की भावना को और मजबूत करने का भी अवसर होता है। दिवाली का प्रकाश उस ज्ञान का प्रतीक है, जो हमारे आंतरिक और बाहरी अज्ञान के सभी अंधकार को दूर करता है।

हमारे जीवन में दीये की तरह ऊर्जा और प्रकाश फैले। लोगों के मन में वंचितों की मदद करने की भावना गहरी हो और हम सभी ‘शुभ’ और ‘लाभ’ की अपनी परंपरा को जारी रखें।

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें:

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading