सैन्य कार्य विभाग स्वच्छता विशेष अभियान 2.0 के फास्ट ट्रैक पर
2,657 अभियान स्थलों की सफाई की गई; 363 नियमों को सरल बनाया गया
स्वच्छता विशेष अभियान 2.0 के संबंध में रक्षा मंत्रालय का सैन्य कार्य विभाग (डीएमए) तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक 2,657 अभियान स्थलों पर सफाई अभियान चलाए गए हैं और 363 नियमों को सरल बनाया गया है। दिनांक 02 अक्टूबर 2022 से दिनांक 31 अक्टूबर 2022 तक भारत सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों में चलाए जा रहे विशेष अभियान 2.0 के पहले दो सप्ताह में 800 जन शिकायतों, 67 सांसद/राज्य संदर्भों और 20 पीएमओ संदर्भों का निपटारा किया गया है।
यह अभियान थल सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा देश भर में विभिन्न स्थानों पर चलाया जा रहा है। तीनों सेवाओं के अधीनस्थ संगठन और फील्ड फॉर्मेशन अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। विशेष अभियान 2.0 के सभी मापदण्डों जैसे जन शिकायतों का निस्तारण, स्वच्छता अभियान की पहचान, अभियान स्थलों का संचालन, कबाड़ का निस्तारण आदि को अधिकतम सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है।
त्रि शक्ति कोर ने पूर्वी कमान में रेटीखोला नदी में सफाई अभियान चलाया।

तिरुअनंतपुरम सैन्य स्टेशन के कर्मियों ने तटीय जीवन के लिए एक स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देने के लिए कोचुवेली समुद्र तट पर समुद्र तट की सफाई की ।


भारतीय वायु सेना की इकाइयों में भी सफाई अभियान चलाया गया ।



