प्री इवेंट ब्रीफ साबरमती रिवर फ्रंट लाइव डेमो- डेफएक्सपो 22
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम डेफएक्सपो-2022 अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन है जो दिनांक 18 से 22 अक्टूबर 2022 तक गुजरात के जुड़वां शहरों अहमदाबाद और गांधीनगर आयोजित किया जा रहा है। डेफएक्सपो के 12वें संस्करण का लक्ष्य, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मानिर्भरता के आह्वान के अनुरूप, भारतीय कंपनियों के लिए विशेष रूप से रक्षा के क्षेत्र में नवीन तकनीकों और समाधानों को लाने का है।
डेफएक्सपो 2022 का प्रमुख विषय ‘पाथ टू प्राइड’ है। डेफएक्सपो-2022 में प्रतिभागियों को अपने उपकरणों और प्लेटफार्मों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा और इससे वो व्यापार साझेदारी बनाने के लिए भारतीय रक्षा उद्योग के विस्तार की ताकत और क्षमताओं का पता लगाने में सक्षम होंगे।
डेफएक्सपो के अंतर्गत ज़मीनी, नौसैनिक एवं हवाई उपकरण एवं प्रणालियों को प्रदर्शित करते हुए सेना, नौसेना, वायु सेना, तटरक्षक एवं डीआरडीओ द्वारा 18 से 22 अक्टूबर तक साबरमती रिवर फ्रंट पर शाम को 1645 बजे से लाइव प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। संयुक्त रूप से किए गए लाइव प्रदर्शन में कॉम्बैट फ्रीफॉल, सारंग हेलो एरोबेटिक्स, हेलीकॉप्टर से नाव में रस्से के सहारे उतरना, हाई स्पीड बोट रन एवं दुश्मन की चौकी को तहस नहस करना शामिल होगा।