सितम्बर 22, 2026

18 अक्टूबर को गांधीनगर, गुजरात में डेफएक्सपो 2022 के इतर भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता आयोजित की जाएगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 अक्टूबर, 2022 को गुजरात के गांधीनगर में 12वें डिफेंस एक्सपो के दौरान भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता (आईएडीडी) के दौरान अफ्रीकी राष्ट्रों के रक्षा मंत्रियों की मेजबानी करेंगे। संवाद का व्यापक विषय ‘इंडिया-अफ्रीका: अडॉप्टिंग स्ट्रेटेजी फ़ॉर सिनरजाइज़िंग एंड स्ट्रेंथनिंग डिफेंस एंड सिक्योरिटी कोऑपरेशन’ है।

भारत और अफ्रीका के बीच घनिष्ठ एवं ऐतिहासिक संबंध हैं। अफ्रीका के प्रति भारत का दृष्टिकोण 2018 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा प्रतिपादित कंपाला सिद्धांतों द्वारा निर्देशित है। भारत की भागीदारी अफ्रीकी प्राथमिकताओं पर टिकी हुई है जैसा कि स्वयं अफ्रीकियों द्वारा उल्लिखित किया गया है।

पहली बार भारत-अफ्रीका रक्षा मंत्री सम्मेलन लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 06 फरवरी, 2020 को डेफएक्सपो के साथ ही आयोजित किया गया था। एक संयुक्त घोषणा – ‘लखनऊ घोषणा’ – एक परिणामी दस्तावेज के रूप में सम्मेलन के अंत में अपनाया गई थी।

‘लखनऊ घोषणा’ की निरंतरता में और हितधारकों के परामर्श से, आईएडीडी को हर दो साल में एक बार डेफएक्सपो के मौके पर आयोजित करने के लिए संस्थागत बना दिया गया है। आईएडीडी क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा एवं आतंकवाद का मुकाबला करने जैसे क्षेत्रों सहित आपसी जुड़ाव के लिए साझा तौर पर नए क्षेत्रों का पता लगाएगी।

मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (एमपी-आईडीएसए) भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता के लिए ज्ञान-भागीदार है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading